घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय का निर्माण होगा, नगर परिषद के इंजीनियर और ठेकेदार ने जमीन की नापी की
घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय बनेगा। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने के इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे एवं ठेकेदार ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे निर्माण के लिए जमीन की नपाई की। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके एवं उपाध्यक्ष सोनू खनुजा ने बताया कि घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर करीब 11 लाख रूपए की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा।