घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, घोड़ाडोंगरी पुलिस कर रही है जाँच
पाथाखेड़ा में बुधवार शाम करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को मृत अवस्था में घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में सड़क दुर्घटना में प्रेमलाल पवार 62 साल निवासी शोभापुर की मौत हो गई.