मुज़फ्फरनगर: नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही कों लेकर AIMIM नें जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ज़िला कलेक्ट्रेट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन ने प्रदर्शन कर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा। उन्होंने मांग की है कि महाराज रामगिरी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। AIMIM के जिला अध्यक्ष ने कहा रामगिरी महाराज के खिलाफ ऐहेतिजाज किया जा रहा है लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।