मुज़फ्फरनगर: जेलर को धमकी मिलने के बाद जिला कारागार में निरीक्षण पर पहुंचे डीएम-एसएसपी, जेलर की बढ़ाई सुरक्षा
जिला कारागार के जेलर को बीती 23 अगस्त को उनके COG फोन पर पूर्व में कैदी रहे एक बर्खास्त इंस्पेक्टर द्वारा धमकी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। DM-SSP ने जिला कारागार में स्वम निरीक्षण किया जहां कारागार की व्यवस्थाओं को देख अधीनस्थ को जेलर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। जेलर की शिकायत पर आरोपी पर नई मंडी कोतवाली में गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है।