मुज़फ्फरनगर: खतौली पुलिस ने व्यापारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी की घटना का खुलासा कर 2 चोरों को किया गिरफ्तार, सामान किया बरामद
पुलिस लाइन में SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 17 अगस्त को व्यापारी संजय सिंघल के बंद पड़े मकान में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने टीम गठित करते हुए बर्फ खाने वाले रास्ता कस्बा खतौली से मुखबिर की सूचना पर 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नदीम व नावेद को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से ₹192000 बरामद किए है।