गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों की जांच की
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने डुमरी और निमियाघाट जीटी रोड में संचालित भारी/ओवरलोडिंग वाहनों की जांच की। रविवार शाम 5 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई।बताया गया कि जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ओवरलोडिंग और ओवर हाइट अपराध के लिए 6 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया।