गिरिडीह: महेशलूंडी में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले गए
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलूंडी निवासी 8 वर्षीय उमंग कुमार की मौत तालाब में डूबने से हो गई।इसके शव को रविवार को 3 बजे सदर अस्पताल लाया गया।जहां से बिना पोस्टमार्टम कराए इसके शव को लेकर परिजन घर चले गए।बताया गया कि पवन राना का पुत्र उमंग कुमार गांव के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान बच्चा डूब गया। हालाकि इसे डूबते हुए कुछ लोगों ने देखा।