चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल में IPSC फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मेजबान टीम बनी ऑल ओवर चैंपियन
सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-14 बालिका वर्ग) का शुक्रवार को समापन हुआ। आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. मंजू रहीं।