कुरई: मानेगांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Kurai, Seoni | May 31, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानेगांव में युवती खुशी डेहरिया ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को बताया गया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पीएम करवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।