पोरसा: मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल
Porsa, Morena | Aug 22, 2026 मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से धुलवाए बर्तन, वीडियो वायरल पोरसा। तहसील पोरसा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खरगापूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद इस्तेमाल किए गए बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं