बांसगांव: पतरैठा गांव के सरकारी जमीन पर गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा किया जा है कब्जा, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम को दिया पत्र
बांसगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले पतरैठा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बाँसगाँव के उपजिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा है। पत्र में लिखा है कि विगत कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी चकरोड व भूमिगत नाली के जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था। उपजिलाधिकारी बांसगांव केशरी नंदन तिवारी का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।