सहजनवा: सहजनवा इलाके के साथीपार में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, एंबुलेंस चालक समेत जच्चा और उसकी ननद गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार में एक हादसा हो गया। यहां एक एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार जच्चा और उसकी ननद सहित एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) मौके पर पहुंची। पीआरवी टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।