सहजनवा: गीडा पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे थे
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गीडा थाने से लूट की घटना में वांछित बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।