बहादुरपुर: मोलाडेम गांव के पास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 39 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा, मामला दर्ज
बहादुरपुर पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई मोलाडेम गांव के पास दमदमा रोड़ पर अवैध हथियार ले कर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से अथाईखेड़ा निवासी सचिन खटीक उम्र 39 वर्ष को अवैध लोहे का बका लेकर घूमते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।