चित्रकूट: रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज के पास भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी
चित्रकूट। जिले के कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज के पास भीषण जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही।
इस मार्ग पर जाम के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि अंडरब्रिज के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आपातकालीन वाहनों को रास्ता मिल सके।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे और जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे?
Karwi, Chitrakoot | Oct 17, 2026