सेगांव: सेगांव में पुलिस का नशे के खिलाफ दोहरा अभियान: नुक्कड़ नाटक, बसों पर जागरूकता संदेश
*सेगांव में पुलिस का नशामुक्ति अभियान जोरों पर: नुक्कड़ नाटक से लेकर बसों तक पहुंचा जागरूकता संदेश* मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत चौकी सेगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से बचाना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।