डेगाना: हरसौर में अवैध विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के कई बीघा अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा
Degana, Nagaur | Mar 6, 2026 अवैध विस्फोटक सामग्री रखने एवं बचने के मामले में गिरफ्तार हरसौर निवासी सुलेमान पुत्र करीम खान के अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर पुलिस प्रशासन ने पीला पंजा चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून संवत प्रक्रिया के तहत अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सुलेमान ने 45 बीघा में अपना फार्म हाउस बना रखा था जिसमें 25 बीघा सरकारी गोचर जमीन है।