कुलपहाड़: श्योंडी गांव में जमीनी विवाद, मकान के सामने दीवार खड़ी कर दी गई, पीड़ित परेशान
महोबा जनपद के श्योंडी गांव में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दूसरे के मकान के सामने दीवार खड़ी कर दी है। पीड़ित हरनारायण पुत्र मातादीन ने आरोप लगाया है कि इस दीवार के कारण उनके आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने दीवार हटाने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।विरोध पर छेड़खानी की धमकी।