भंडरिया: पांच प्रखंडों में हाथियों का उत्पात, ग्रामीण दहशत में रातभर कर रहे घर-खेतों की रखवाली
गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के रंका, रमकंडा, भंडरिया, बड़गड़ और चिनिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले करीब दो सप्ताह से हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थिति ऐसी हो गई है कि ग्रामीणों को अपनी फ