बक्सर: नगर भवन में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस नेताओं ने सरकार को शिक्षा की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया
Buxar, Buxar | May 15, 2025 कांग्रेस के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम "शिक्षा न्याय संवाद" का आयोजन गुरुवार को नगर भवन में अपराहन 2:00 बजे विभिन्न प्रकोष्ठों के बैनर तले किया गया. जिसमें शिक्षा, नौकरी, भागीदारी, समस्या व सुझाव के समाधान बताए गए. युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय तथा मंच संचालन जिला अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने की.