तरण तारण जैन समाज ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 9 फरवरी को विमला जैन के साथ हुई करीब 5 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। समाज ने ठगी गई राशि व सामान की बरामदगी की भी मांग की है।