घाटीगांव: मोहना में पुलिस का शिकंजा, छुरा, गांजा और स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दी गई। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध छुरा, गांजा और स्मैक बरामद की है।