पचपहाड़: भवानीमंडी क़स्बा निवासी 3 युवकों को गुजरात में नकली नोटों के साथ किया गया गिरफ़्तार
भवानीमंडी निवासी तीन युवकों को गुजरात की सीआईडी क्राइम टीम ने नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया है।युवक मंदसौर जिले में किसी स्थान पर कलर प्रिंटर पर नकली नोट बनाकर गुजरात में खपाते थे। वहां की पुलिस ने इनको पीछा कर पकड़ा। अहमदाबाद के रामोल ब्रिज के निकट भवानीमंडी के दस खोली निवासी सतीश उर्फ विक्की जीनगर, अनिल कुमार एवं कालूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है।