कोडरमा: एमडीए-आईडीए 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित
उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में एमडीए-आईडीए 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत दिनांक 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाले एमडीए-आईडीए अभियान के दौरान सर्वजन दवा सेवन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों को निर्देश दिया।