कोडरमा: आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के दौरान RPF कोडरमा ने 30 लीटर देसी शराब बरामद की
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर में गझंडी–गुरपा के बीच चेकिंग के दौरान लावारिस थैला व बोरे से 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। किसी यात्री ने दावा नहीं किया। शराब जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंप दी गई, जिसकी कीमत ₹3000 आंकी गई।