कोडरमा: झांकी एवं मार्चपास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त ऋतुराज द्वारा सांत्वना पुरस्कार
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों द्वारा आकर्षक एवं विषयगत झांकियाँ प्रस्तुत की गईं। इनमें परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं उसका महत्व, समाज कल्याण विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मिशन वात्सल्य योजना एवं बाल विवाह मुक्त भारत विषयों को प्रदर्शित किया गया।