समाहरणालय, पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय)
विज्ञप्ति संख्या: 1602
दिनांक: 06 अक्टूबर 2026,
==================
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026: प्रेक्षक एवं आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
* नॉमिनेशन की अंतिम तिथि तक कुल 16 उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
* 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना
* आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने एवं त्रुटिरहित चुनाव संपन्न कराने के निर्देश:-
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रमंडलीय सभागार, पूर्णिया में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा (भा.प्र.से.) एवं निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
निर्वाचन कार्यक्रम का विवरण:----
* नामांकन पत्रों की जांच (समीक्षा): 07 अक्टूबर 2026
* उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर 2026
* मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (समय: प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक)
* मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर 2026.
क्षेत्र एवं मतदाताओं का विवरण:----
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 4 प्रमंडल (कमिशनरी) और 14 जिले आते हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1,34,000 है, जिनमें पूर्णिया जिले के 12,000 मतदाता शामिल हैं। पूरे क्षेत्र में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 17 मतदान केंद्र पूर्णिया जिले में स्थित हैं।
कोषांगवार समीक्षा एवं प्रमुख निर्देश:---
बैठक के दौरान गठित सभी कोषांगों (कार्मिक प्रबंधन, सामग्री एवं मतपेटिका, मतपत्र, विधि-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता, मीडिया, प्रेक्षक प्रबंधन, वीडियोग्राफी, वज्रगृह एवं मतगणना, नियंत्रण कक्ष, तथा वाहन कोषांग) की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई ।
* मतपत्र कोषांग: बैलेट पेपर से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने का निर्देश।
* वाहन कोषांग: चुनाव कार्य में प्रयुक्त होने वाली गाड़ियों का सटीक आकलन कर समय पर पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026