समाहरणालय, पूर्णिया
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1604
दिनांक 06/10/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी, पूर्णिया द्धारा मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल अस्पताल धमदाहा का औचक निरीक्षण किया गया।
व्यवस्था में खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी, सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रशासन को दिए सख्त निर्देश:-
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी, पूर्णिया द्वारा अनुमंडल अस्पताल धमदाहा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, ओपीडी पंजीयन, लेबर रूम एवं बुनियादी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं दिए गए निर्देश क्रमशः:---
* पंजीयन काउंटर पर लंबी कतार पर नाराजगी:-- निरीक्षण के दौरान मरीजों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइन देखकर जिलाधिकारी महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
मरीजों द्वारा समय पर रजिस्ट्रेशन न होने की शिकायत पर की गई पूछताछ में पता चला कि आभा (ABHA) कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में लग रहे समय के कारण देरी हो रही है।
जिलाधिकारी महोदय ने आभा कार्ड निर्माण प्रक्रिया को सुगम बनाने एवं काउंटरों पर कतार को शीघ्र समाप्त करने का निर्देश दिया।
* पूर्व के निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा:--- जिलाधिकारी महोदय ने पूर्व में दिए गए निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुपालन की समीक्षा की गई। कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया।
क्षतिग्रस्त सेप्टिक टैंक की अविलंब मरम्मत:-- अनुमंडल अस्पताल में निर्माणाधीन नए 'क्रिटिकल केयर यूनिट' (CCU) के कारण पूर्व से बना सेप्टिक टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है।
जिलाधिकारी महोदय ने इसे अविलंब मरम्मत कराने का सख्त निर्देश दिया ताकि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न उत्पन्न हो।
* लेबर रूम एवं लेबर रजिस्टर का निरीक्षण:--- जिलाधिकारी महोदय ने लेबर रूम का जायजा लिया। इस दौरान लेबर रजिस्टर मांगने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदार कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
* मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं का निर्देश:---- अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
* सभी अस्पतालों में ट्राइएज रूम (Triage Room) की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
* "May I Help You" (मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ) काउंटर को तत्काल सक्रिय (Activate) किया जाए।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026