1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे देशभर के MSME दिग्गज
ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं वार्षिक आम सभा (AGM) और MSME अवार्ड 2026 का आयोजन 1 सितंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के द वेडिंग डॉट में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से उद्योगपति, उद्यमी, नीति निर्माता और बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे। NCR और यूपी के 1000 से अधिक उद्यमियों के पहुंचने की उम्मीद है।कार्यक्रम में MSME सेक्टर की चुनौतियों, निर्यात, तकनीक, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी योजनाओं पर मंथन होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को MSME अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
देखें क्या बोले बाबूराम भाटी जी
#GreaterNoida #MSME #IIA #MSMEAwards2026 #BusinessNews #Entrepreneurs #Industry #NCR #UttarPradesh