हुज़ूर: भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला 23 वर्षीय युवक का शव
Huzur, Bhopal | Oct 18, 2026 भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में सुरभि कॉलेज के पास एक कुएं में 23 वर्षीय युवक का शव मिला। आपको बता दें कि मृतक की पहचान विशाल वंशकार पिता छोटेलाल वंशकार, निवासी सुखी सेवनिया के रूप में हुई है। वह चार दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।