नानपारा: मटेरा में महासर माता मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 101 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
कस्बा मटेरा बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री महासर माता (काली माता मंदिर) के जीर्णोद्धार एवं नवीन मूर्तियों की स्थापना के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन आज 20 अगस्त, गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 101 कलश लिए हुए महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल रहीं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।