पटेल नगर: राजौरी गार्डन: शौक पूरा करने के लिए स्कूटी चुराने वाला चोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
राजौरी गार्डन थाना के सुभाष नगर पुलिस चौकी की टीम ने सिर्फ स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान वासु के रूप में हुई है यह रघुबीर नगर इलाके का रहने वाला है। इसके पास से चोरी की 3 स्कूटी बरामद की गई है। जो राजौरी गार्डन, हरी नगर और कीर्ति नगर थाना से चुराई गई थी।