पटेल नगर: ख्याला: पुलिस ने दो नाबालिग लुटेरों को पकड़ा, लूटा हुआ मोबाइल, पैसे और हथियार बरामद
ख्याला थाना की पुलिस टीम ने दो शातिर नाबालिग को हिरासत में लिया है। जिनकी पहचान एक्स और वाई के रूप में हुई है, ये दोनों असली भाई हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। उबर ड्राइवर से रात में लिफ्ट ली, सुनसान जगह पर हमला किया, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड छीना और ऑनलाइन 41 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए।