ख्याला थाना की टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई है। यह पहले से तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की पहचान फरदीन के रूप में हुई है, यह जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। इसके पकड़े जाने से ख्याला और हरी नगर थाना के दो मामलों का खुलासा किया गया है।