स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को कीर्ति नगर थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की गई है, जो हाल में ही थाना इलाके से चुराई गई थी। डीसीपी वेस्ट डराडे शरद भास्कर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, वह रमेश नगर इलाके का रहने वाला है।