हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने केविन केयर फैक्ट्री के पास से दो चरस तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस की बरामद
सिडकुल थाना पुलिस ने आज केविन केयर फैक्ट्री के पास से दो चरस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 किलो 800 ग्राम चरस भी बरामद की। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।