हरिद्वार: रोशनाबाद में विकास भवन के सामने सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, राज्य सरकार पर लगाए आरोप
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आज रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सामने मैदान में धरना दिया और आरोप लगाया कि उनके विधानसभा घेराव से घबराई हुई भाजपा सरकार और कुछ पूर्व विधायकों के इशारे पर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। धरने के दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।