हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने रामनगर स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर सुनीं जन समस्याएं
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गुरुवार को रामनगर स्थित अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में पहुंचे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने आलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इस मौके पर विकास प्राधिकरण और खनन कार्यों से संबंधित समस्याओं का मामला भी उनके दरबार में पहुंचा जिनका जल्द ही समाधान करने का उन्होंने आश्वासन दिया।