बक्सर: राज्य में एसआइआर के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Aug 8, 2025 राज्य में चल रहे एसआइआर के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सदस्यों के द्वारा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ज्योति प्रकाश चौक से होते हुए अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंचा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव परमहंस सिंह, अरुण कुमार ओझा, धीरेंद्र चौधरी ने किया। एसआइआर वापस ले का नारा भी लगाया।