प्रयागराज: रोटरी प्लैटिनम ने अस्मिता आत्मरक्षक कार्यशाला का आयोजन किया, बालिकाओं को किया गया जागरूक
प्रयागराज में आज मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे के आसपास रोटरी प्लैटिनम द्वारा अस्मिता आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।इस दौरान रोटेरियन डॉ प्रतीक पांडे ने अतिथियों सहित सभी का स्वागत किया है।