प्रयागराज: पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने कीडगंज में दी तहरीर
प्रयागराज के कीडगंज थाने में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है,दी गई तहरीर के मुताबिक करनी सेना के कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी गई है,उसी के विरोध में आज मंगलवार को शाम कारी 5:00 बजे के आसपास कीडगंज थाने में तहरीर दी गई है, तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।