प्रयागराज: सर्किट हाउस में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सतीश चंद्र शर्मा ने जनपदवार समीक्षा की
प्रयागराज के सर्किट हाउस में आज मंगलवार को करीब 5:00 बजे के आसपास राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जनपदवार समीक्षा की,सर्किट हाउस में प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के गेहूं की खरीद की जनपदवार समीक्षा की गई, इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी सीधे किसानों से संपर्क स्थापित करें,तथा गेहूं खरीद का फायदा किसानों को सुनिश्चित कराया जाए।