लालगंज: देवगांव क्षेत्र में तेज आंधी के चलते विद्युत व्यवस्था प्रभावित, अवर अभियंता के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के देवगांव क्षेत्र के तिरौली, रामचंद्रपुर, गढ़ौली, भूड़की समेत आस पास के गांवों में कुछ दिन पूर्व आए तेज आंधी के चलते लगभग 14 विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए थे । अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई थी । जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग ने त्वरित कार्यवाही किया है ।