मोकामा थाना क्षेत्र में अफीम, गांजा तथा हीरोइन जैसे नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोकामा थानाध्यक्ष ने शाम 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना एवं आसूचना संकलन के आधार पर अभियुक्त की छापेमारी करते हुए गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्त की पहचान मोकामा निवासी पप्पू सिंह के रूप में की गई है।