जांजगीर: रक्षित केंद्र जांजगीर में वाहन, स्टोर और आर्म्स शाखा का किया निरीक्षण
आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा रक्षित केंद्र की वाहन शाखा, स्टोर शाखा एवं आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया। वाहनों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। स्टोर में उपलब्ध सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा आर्म्स शाखा में हथियारों की सुरक्षित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।