मंडला: जिला कांग्रेस कमेटी ने उदय चौक में कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया
Mandla, Mandla | Jul 26, 2026 छात्र हितों की रक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी मंडला द्वारा पूर्व अध्यक्ष एड राकेश तिवारी के नेतृत्व में शनिवार रात 8 बजे कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। NEET एवं CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रों के साथ हुए अन्याय और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार आवाज़ बुलंद की।