राजमहल प्रखंड अंतर्गत बभनगामा पावर सब-स्टेशन से निकली बिजली लाइन के बभनगामा गांव स्थित स्कूल के पास लगे पोल में एक बार फिर आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त पोल पर पहले भी कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार एक ही स्थान पर आग लगने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने बिजली विभाग से लाइन और पोल की जांच कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।