प्रतापगढ़: PIST नर्सिंग कॉलेज पर गंभीर आरोप, B.Sc. नर्सिंग के छात्रों ने डीएम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़ के 'PIST नर्सिंग कॉलेज' पर बिना मान्यता के संचालन और बदइंतजामी के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे डीएम ऑफिस पहुंचे छात्रों का दावा है कि कॉलेज में न अस्पताल है, न शिक्षक, और उन्हें धमकाया जा रहा है। रसूखदार भाजपा नेता के संरक्षण की चर्चा के बीच, सैकड़ों पीड़ित छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।