रामगंजमण्डी: नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित, रामगंजमंडी में भाजपा का दबदबा, सुकेत में भाजपा और कांग्रेस बराबर
रामगंजमंडी ओर सुकेत नगर निकाय चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। रामगंजमंडी नगर पालिका के 40 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस को 14 वार्डों में सफलता मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए नगर पालिका बोर्ड में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।