प्रखंड की बामदह पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 नावाडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से गरीबों का नाम मनमाने ढंग से हटाए जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को 12 बजे दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और बीडीओ मनीष आनंद को संयुक्त आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।ग्रामीणों व वार्ड प्रतिनिधि ने आरोप लगाया क